रेलवे जी.एम. को पंडरी बस स्टैंड चालू करनें कामरान अंसारी ने राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा


रायपुर लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद एवं रेलवे सलाहकार सदस्य कामरान अंसारी राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा एवं के.टी. एस. तुलसी जी के नेतृत्व में रेल्वे सलाहकार समिति की एक बैठक संपन्न हुई इस अवसर पर कामरान अंसारी पार्षद लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं सदस्य रेलवे सलाहकार सदस्य ने बस स्टैंड पंडरी मे विगत कई महीनों से बंद पड़े रेलवे काउंटर संचालन हेतु रेलवे जीएम को ज्ञापन सौंप कर उसे शीघ्र चालू करने की मांग की जिस पर जीएम रेलवे द्वारा शीघ्र काउंटर प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया



