शर्ट के बटन खोल सारा अली खान ने कराया बोल्ड फोटोशूट, बढ़ी फैंस की धड़कनें

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की लाडली और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) आज अपने फैंस के दिलों में बसती हैं. उन्होंने काफी कम समय में फिल्मी जगत में अपने लिए एक खास पहचान बनाई है. दर्शक उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी दिलकश अदाओं के भी दीवाने रहते हैं.फिल्मों के साथ-साथ सारा अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कन तेज कर देती हैं. फैंस भी उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. बेशक सारा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने फैंस के बीच सुर्खियों में कैसे रहना है, ये सारा अच्छी तरह जानती हैं.सारा (Sara Ali Khan) अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद बोल्ड लग रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सारा शर्ट के बटन खोलकर सनकिस कर रही हैं. फोटोज में सारा ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई हैं, जिसके बटन खुले हैं और अंदर उन्होंने काले रंग का इनर पहना है. फोटोज शेयर कर लिखा ये कैप्शन बिखरे हुए बाल सारा की बोल्डनेस पर चार चांद लगा रहे हैं. फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘इक बेवफा के जख्मों पर, मरहम लगाने हम गए. मरहम की कसम, मरहम न लगा. मरहम की जगह, मर हम गए. हालांकि बाद में सारा ने इस कैप्शन को एडिट करके फायर इमोजी बना दी हैं. सारा की इन तस्वीरों पर फैंस के अलावा कई सेलेब्स कमेंट्स कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button