राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी बताएं चीनी सैनिक भारत की सीमा से कब निकलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है. कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन के लिए वोट मांगने की खातिर राहुल आज नवादा के हिसुआ में रैली करने पहुंचे हैं. उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं.

 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लोगों से झूठ बोला. आपके सामने वो सिर झुकाते हैं लेकिन काम पूंजीपतियों का करते हैं. आपसे काले धन की लड़ाई का बोलकर नोटबंदी कर दी गई. आपको लाइन में लगा दिया. लेकिन क्या अंबानी और अडानी जैसे लोगों को लाइन में लगना पड़ा l राहुल ने कहा कि पीएम मोदी बताएं कि चीनी सैनिक भारत की सीमा से बाहर कब निकलेंगे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर पीएम ने यह झूठ क्यों बोला कि चीनी सैनिक भारत की सीमा में नहीं घुसे.

Related Articles

Back to top button