व्हाट्सएप पर बेटी की अश्लील तस्वीर देख माँ हुई हैरान, फोटो वायरल करने का बड़ी बहन पर आरोप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग  जिले में नाबालिग की अश्लील तस्वीरें वाट्सएप पर वायरल करने का मामला सामने आया है।  भिलाई नगर कोतवाली पुलिस थाने में नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है। नाबालिग की रिश्ते में बड़ी बहन 19 वर्षीय युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवती नाबालिग लड़की की सगी बुआ की बेटी है, जो पिछले कुछ महीने से अपने मामा के यहां ही रह रही थी। वाट्सएप पर अपनी बच्ची की अश्लील तस्वीरें देख परिवार के लोग हैरान रह गए। इसके बाद मामले में पुलिस से शिकायत की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विभाग में ही पदस्थ एक आरक्षक की पत्नी ने थाने में अपनी नाबालिग बेटी की अश्लील फोटो वायरल करने की लिखित शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस नंबर से तस्वीरें वायरल की गई हैं, वो नाबालिग की बड़ी बहन का है। पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले ही आरोपी युवती ने छोटी बहन की नहाते वक्त चुपके से फोटो खींच ली थी। इसके बाद उसे कुछ लोगों के नंबर पर यह फोटो भेज दिया। मां को जब इसका पता चला तो वो थाने में पहुंची और केस दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button