आलिया भट्ट समंदर किनारे दोस्त संग हॉट लुक में दिखीं , फैंस ने किया पसंद


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आलिया भट्ट अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खुशी को शेयर करना नहीं भूलतीं। खासतौर पर जब बात उनकी बेस्ट फ्रेंड की हो तो वह खुलकर अपनी दोस्ती का इजहार करती हैं। आलिया ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें वह अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ हॉलीडे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में आलिया और उनकी दोस्त बेहद हॉट दिख रही हैं। तस्वीर में आलिया पिंक बिकिनी और व्हाइट ट्रांसपेरेंट शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वहीं उनकी दोस्त आकांक्षा पर्पल बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। समंदर किनारे रेत पर बैठीं दोनों दोस्तों की फोटो को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस बीच आलिया ने अपनी दोस्त को बर्थडे विश किया है। उन्होंने मालदीव वेकेशन से अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर अब वायरल हो रही है।
आलिया इस फोटो में अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ हैं। उनकी दोस्त का नाम आकांक्षा रंजन है। दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, चाहे कोई पार्टी हो या इवेंट आलिया आकांक्षा को अपने साथ लेकर ही जाती हैं।
आकांक्षा के लिए लिखा खास मैसेज
इस फोटो के साथ आलिया ने एक कैप्शन लगाया है। जिसमें वह लिखती हैं हैप्पी बर्थडे मेरी दुनिया’।
मिल रहा है फैंस का प्यार
इस तस्वीर को उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर अब तक 15 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं
आने वाली फिल्में
आलिया इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स, RRR, जी ले जरा में भी नजर आएंगी।



