जन हीत के मूद्दो सरकार व प्रशासन को ध्यानाकर्षण हेतु जिला कलेक्टर एवं तोकापाल के ग्राम पंचायत में समस्याओं के निवारण हेतु मुख्य कार्यपालन से चर्चा , ज्ञापन-मुक्तिमोर्चा/जनता कांग्रेस जे

जनचौपाल में जनता की समस्याओं व मूलभूत सुविधाओं के अधिकार की मांग पूरी नहीं होने व 5 वी अनुसूची के प्रावधान के विपरीत 1970 के शहर निवाशियो को केंद्र व राज्य सरकार जिमेदार विभाग द्वारा बेघर करने के षड्यंत्र नही रुका तो जनता आंदोलन के लिए होगी विवश-नवनीत चाँद*

❇️बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेतृव में जनता के जन हीत के मूद्दो सरकार व प्रशासन को ध्यानाकर्षण हेतु जिला कलेक्टर को सौपा गया ज्ञापन-भरत कश्यप/शोभा गंगोत्रे/नीलाम्बर सेठिया*

*बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृव में मुक्तिमोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भरत कश्यप, शहर मंडल अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे ,जिला उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया व तोकापाल मंडल अध्यक्ष मेहतर सेठिया की अध्यक्षता में तोकापाल ब्लाक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ब्लाक के ग्राम पंचायत कुरेन्गा व बड़े आरापुर में जनता की समस्याओं व मूल भूत सुविधाओं की मांग को लेकर चर्चा कर निवारण की मांग की गई तो, वही जगदलपुर शहर में बस्तर जिला कलेक्टर से मिलकर लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के निवासी ,जो सन 1970 से बस्तर के मूल निवासी के रूप में रह रहे है। उन्हें राष्ट्रीय सड़क निर्माण विभाग NHAI द्वारा 4 लेंन सड़क के निर्माण के बाद भी गैरकानूनी बेदखल करने के तुगलकी फरमान को निरस्त करवाने ,जरूरत से अधिक अधिग्रहण जमीनों को जन हित मे मुक्त करवाने की पहल को लेकर चर्चा कर बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौप निवेदन किया गया। मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद ने बयान जारी करते हुए कहा कि ,मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का सयुक्त अभियान (हम है। आप के साथ) के तहत ग्रामीण ब्लाक व शहर के वार्डो में जनता की समस्याओं व मांगो को सुन सयुक्त रूप से निवारण हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है। उसी कड़ी में आज तोकापाल ब्लाक के ग्राम पंचायत में जन चौपाल के दौरान जनता की समस्याओं व जायज मूल भूत सुविधाओं की मांग के समाधान को लेकर जनपत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से मुलाकात कर चर्चा की गई व निवारण की मांग रखी गई तो वही बस्तर जिला कलेक्टर से मुलाकात कर शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सन 1970 से पहले से निवास कर रहे लोगो को केंद्र व राज्य सरकार को गुमराह कर राष्ट्रीय सड़क निर्माण विभागNHAI द्वारा जरूरत से अधिक जमीनों को अधीग्रहण 4 लेंन सड़क निर्माण के पाश्चत भी गैर कानूनी तरीके से वार्ड वाशियो को उनके आधिकारिक घरों से अतिक्रमण के नाम पर बेदखल करने का षड्यंत्र पर रोक लगाने व वास्तविक हकीकत हेतु राजस्व विभाग के नेतृव में टीम गठित कर नुकसान का सर्वे करवाने व NHAI के आदेश को निरस्त करने हेतु ज्ञापन दे निवेदन किया गया ,मुक्तिमोर्चा के मुख्यसयोजक नवनीत चाँद ने राज्य व केंद्र सरकारों पर घोषणा पत्र के वादे से मुकरने आरोप लगाते हुए कहा कि ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों की क्षेत्र की जनता की सेवा व कर्तव्य के प्रति बरते जा रहे लापरवाही व उदासीन रवैये को जनता की समस्याओं का मुख्य जड़ बताया ,यह उन क्षेत्र जनप्रतिनिधियों की जिमेदारी है। कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं ,विकास ,अधिकार व उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सदन में आवाज बुलंद करें, ऊक्त कार्यक्रम में नगरनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल,मोहन मौर्य, धांशय बघेल, अंकिता गुरुदत्ता, नूर जोशी,धीरज जानी ओम मरकाम,सोन देय निषाद,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं कुरेगा व बड़े आरापुर के कार्यकता व सम्माननीय निवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button