पार्षद आकाश तिवारी ने वार्ड के हमर अस्पताल में बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया शुभारंभ

रायपुर – शिशु संरक्षण माह के दौरान दिनांक 24 अगस्त से 28 सितंबर 2021 के मध्य 9 माह से लेकर 5 वर्ष आयु वर्ग तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जानी है. ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर शिशु संरक्षण माह के कार्यक्रम का नगर पालिक निगम रायपुर के अंतर्गत आने वाले पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के हमर अस्पताल में पहुंचकर नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष एवं पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद श्री आकाश तिवारी द्वारा बच्चों को विटामिन ए की दवाई पिलाकर वार्ड क्षेत्र में शुभारम्भ किया गया. शिशु संरक्षण माह के कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य रूप से हमर अस्पताल के सभी डॉक्टर एवं नर्स उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button