पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती मनाई


रायपुर।आज दिनांक 20 अगस्त 2021 को राजीव गाँधी चौक में नगर पालिका निगम हमारे शहर एवं ब्लॉक के महापौर श्री एज़ाज ढ़ेबर एवं उनकी परिषद द्वारा व्यवस्थानुसार, हमारे ले.अरविंद दीक्षित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहीद राजीव गाँधी जी की जयंती मनायी गई जिसमें शहीद राजीव गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधा- सुमन अर्पित किया गया ।।
आधुनिक भारत के निर्माता,संचार क्रांति के जनक,भारत रत्न से सम्मानित,18 वर्ष के युवा को मत देने का अधिकार,हर वर्ग-समुदाय के हित हेतु निरंतर प्रयास एवं अनेक योगदनो को आज शहीद राजीव गाँधी जी की जयंती पर सदभावना दिवस के रुप में मनाया गया।।
इस अवसर पर हमारे ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेसी (अध्यक्ष-विचार विभाग) श्री हसन खान साहब,ले अरविंद दीक्षित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री नवीन चंद्राकर एवं प्रवक्ता मो फहीम खान जी द्वारा शहीद राजीव गाँधी जी के देश के प्रति अनेक योगदान का सभा को संबोधन किया गया एवं अनेक जानकारी दी गई ।।
इस कार्यक्रम में हमारे ब्लॉक के आदरणीय टोनी भैया,संजय वर्मा जी,मुर्तुजा खान जी,निसार चाँगल जी,शैलेंद्र नायक जी,गौतम यादव जी,पुष्पराज बैद जी,बाबा मासीह जी,ज्योति पीटर जी,सलमान खान जी,सागर वाकड़े जी,अस्सु भाई,नवीन केशरवानी जी,मानोज दाहाटे जी,शंकर बाघ जी,शंकर सोनी जी,हेमलाल नायक जी,जुगनू फुटान जी,बबन पाल जी,ख्नुराम जी,जरिना अली जी,विनय जी,राजकुमार चौहान जी,विनय जी,गौटीया जी,छोटु भाई,धीरज जी समेत ब्लॉक अंतर्गत वार्ड के नागरिकगण उपस्थित थे ।।



