सवेंदना: बजरंग दल जगदलपुर प्रखंड ने किया मृत गौ वंश का रीति नीति से अंतिम संस्कार




संजयमौर्य नगर सह गौरक्षा प्रमुख ने जताया दुख कहा – मृत्यु के पश्चात पशुपालक बोरी में भरकर उसे किसी भी स्थान पर फेंकना ही कर्तव्य समझते हैं..
गौ वंश के मृत्यु पश्चात गौ पालकों को सनातन संस्कृति के अनुसार रीति नीति से अंतिम संस्कार करना चाहिए रोहन कुमार घोष नगर सह संयोजक
कल जगदलपुर के लालबाग क्षेत्र में किसी पशुपालक द्वारा मृत पशु को बोरी में भरकर फेंका गया था। पशु पालक पशु को पाल कर उनसे अपना स्वार्थ की पूर्ति कर सकते है ,तत्पश्चात उक्त पशु की जब मृत्यु हो जाये तो उस पालक की नैतिक जिम्मेदारी बननी चाहिए कि उस शव का विधि विधान से अंतिम संस्कार कर अपने कर्तव्य का निर्वहन करे । जब आवारा कुत्तों के द्वारा शव को क्षति पहुंचाते स्थानीय बजरंगियों ने देखा।फिर तत्काल बजरंगियों द्वारा विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया ,…..! जिनमें #बजरंगदलजगदलपुर_प्रखंड* लालबहादुर शास्त्री वार्ड के संयोजक रवि नेताम, सह संयोजक करण बघेल ,ललित बघेल,सुशील बघेल,मंगल मौर्य एवं अन्य बजरंगी उपस्थित थे।
पूर्व घटना में उपस्थित नगर गौ रक्षा प्रमुख आर्यन कुमार सिन्हा,नगर गौ रक्षा सह प्रमुख संजय मौर्य,केशवनागवंशी ,योगेश्वर ठाकुर, शुभम यादव, कमल निषाद, एवं लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के बजरंगी उपस्थित थे।



