बस्तर सांसद दीपक बैज की तोकापाल कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात



सरलता देखते बनी कहीं किसी दुकान पर तो कहीं पेड़ के नीचे बैठ ..जाना सबका हाल
जगदलपुर,तोकापाल/
बस्तर सांसद दीपक बैज ने दिल्ली लोकसभा मॉनसून सत्र से लौटने बाद तोकापाल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
तोकापाल के कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला की सांसद बस्तर तोकापाल आये है सभी मिलने पहुचे..
विगत दिनों में वरिष्ठ कार्यकर्ता निवासी आरापुर गोयदा सेठिया जी के धर्म पत्नी का देहांत होने पर संवेदना व्यक्त की एवं शोकाकुल परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया..
▪️तत्पश्चात भूतपूर्व विधायक माननीय मन्नुराम कच्छ जी के निवास पहुंचकर मुलाकात की एवं स्वास्थ्य के बारे में हाल चाल जाना..
पूर्व विधायक ने सांसद को बहुत सराहा एवं शुभकामनाएं प्रेषित की
▪️साथ ही हीरालाल पटेल के निवास पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया सांसद ने जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया..
▪️युवा व्यवसाई बंटी ठाकुर से मुलाकात किया
▪️इसके बाद बेडागुड़ा पहुंचकर होटल व्यवसाई से मुलाकात एवं पेड़ के नीचे बैठकर युवा नेताओं से बातचीत करते हुए अपने विधायकी कार्यकाल को स्मरण किया।
▪️इसके पश्चात भूतपूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव मोटवानी के निवास पहुंचकर परिवार का हालचाल जाना।
▪️इसके बाद केशलूर चौक पर कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया।
इसी बीच राजनांदगांव के पार्षदो की टीम ने अचानक सांसद जी को देखकर मिलने पहुचे एवं जम कर सराहा…
▪️इसके बाद चमरू बघेल के नई प्रतिष्ठान पहुँच कर शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं कार्यकर्ता ओ मुलाकात किया
▪️ इसके बाद वरिष्ठ कार्यकर्ता सुखराम दादा के निवास पहुच कर मुलाकात किया….
इस दौरान सहदेव नाग (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी तोकापाल), गणेश कावड़े ( विधायक प्रतिनिधि), अभिषेक डेविड( जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस),संतोष कश्यप ( अध्यक्ष ब्लाक युवा कांग्रेस) सन्तोष कश्यप( जिला सचिव),नकुल (सरपंच), अमृत कश्यप(सरपंच),कृष्णा कश्यप( जिला संयुक्त सचिव) चमरू बघेल, पण्डित, होण्डा, पदुम भारती, हीरालाल पटेल, नरसिह सेठिया, बलि, रामा,कृष्णा पाराकोट, नरेन्द्र, सोशल मीडिया संयोजक विजय नाग अन्य उपस्थित थे….



