पापा सैफ को जन्मदिन पर सारा अली खान दी खास अंदाज में बधाई, छोटे भाई जेह भी आए नजर


बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया क्वीन हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और मजेदार वीडियो साझा करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपने भाई और करीना-सैफ के दूसरे बेटे जहांगीर अली खान के साथ सोमवार को एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में करीना और सैफ भी नजर आ रहे हैं।
सारा अली खान ने पिता सैफ को यूं दी जन्मदिन की बधाई
बता दें कि इस सोमवार को सैफ ने अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम एकांउट पर पोस्ट की है। फैंस को सारा का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही फैंस को कपूर परिवार के छोटे बेटे जेह की तस्वीर काफी अच्छी लग रही है।
ये पोस्ट साझा करते हुए सारा अली खान ने लिखा कि, “हैप्पी बर्थडे अब्बा। मेरे सुपर हीरो, मेरे स्मार्ट दोस्त, मेरे ट्रेवल बडी बनने और हमेशा मेरा स्पोर्ट करने के लिए आपका धन्यवाद, लव-यू। गौरतलब है कि सैफ और अमृता की बेटी सारा मां अमृता के बेहद करीब हैं लेकिन वो अपने पिता से भी काफी लगाव रखती हैं। वो हर खास मौके पर अपने पिता के पास जरूर पहुंचती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भी वो अपने पिता के साथ वक्त बिताते नजर आईं।
सारा द्वारा साझा की गई तस्वीर में जहांगीर जिन्हें प्यार से जेह बुलाया जाता है वो अपनी मां यानि करीना कपूर खान की गोद में हैं और सारा अली खान को देख रहे हैं। वहीं सैफ अली खान सारा के बगल में खड़े हैं और करीना सैफ के बगल में खड़ी हैं। कपूर खानदान की इस तस्वीर को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
इस फोटो में करीना ने काफ्तान पहन रखा है जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं वहीं सैफ अली खान ने सफेद कुर्ता पायजामा पहन रखा है। सारा ने नीले रंग की जींस के साथ सफेद शर्ट पहन रखी है। फोटो में एक केक और गुलाबी कलर के गुब्बारे भी नजर आ रहे हैं।



