रायपुर उत्तर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष शिंदे को उनके कोरोना काल में किये गए सराहनीय कार्य के लिए कोको पाढ़ी ने किया सम्मान

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कोरोना काल के बीते मई माह में रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष शिन्दे के नेतृत्व में जो कार्य युवा कांग्रेस द्वारा किया गया जिसमें कोरोना से जंग जीतने प्रथम पंक्ति में खड़े होकर लड़ाई लड़ने वाले कोरोना योद्धा सम्मानीय पत्रकार बंधु , सम्मानीय पुलिसकर्मी , और सम्मानीय सफाई कर्मचारीयों का सम्मान भाप मशीन भेंट कर किया गया था।
कोरोना से चल रही जंग में युवा कांग्रेस ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर इस जंग में जो उनका आत्मविश्वास बढ़ाया इस कार्य की तारीफ करते हुई भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी ने अध्यक्ष आशीष शिंदे को
मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और इन कार्यों के लिये उन्हें बधाई दी ।

Related Articles

Back to top button