चिटफंड कंपनियों से पैसे वापसी के लिए निवेशकों को मिलेगा और अवसर निवेशकों की समस्याओं को देखते हुए संसदीय सचिव ने की सीएम से चर्चा, समय बढ़ाने का दिया आश्वासन


महासमुंद। चिटफंड कंपनियों से पैसे वापसी के लिए निवेशकों को फॉर्म जमा करने और अवसर मिल सकेगा। निवेशकों की समस्याओं को देखते हुए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की और फॉर्म जमा करने अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए समय बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
गौतरलब है कि चिटफंड कंपनियों में निवेशकों के फंसे हुए पैसे को वापस करने प्रदेश सरकार ने निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम लागू किया है। इसके तहत दो अगस्त से छह अगस्त तक आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित थी। पांच दिनों का समय मिलने से फॉर्म जमा करने भीड़ लगी रही। इसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने आज शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करते हुए बताया कि चिटफंड कंपनियों से पैसे वापसी के लिए निवेशकों को फॉर्म जमा करने में कम समय मिला है और अधिकांश निवेशकों ने फॉर्म भी जमा नहीं किया है। तहसील कार्यालयों में निवेशकों की भीड़ लगी हुई है। लिहाजा फॉर्म जमा करने निवेशकों को अतिरिक्त समय मिलना चाहिए। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की बातों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आश्वस्त किया कि निवेशकों को अतिरिक्त दिया जायेगा। निवेशकों के हितों का ध्यान रखने का पूरा प्रयास है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button