बस्तर के युवा नेता दीपक ने दिल्ली में दिखाया दम..सामने आई उत्साह,ऊर्जा और हौसले की तस्वीर..

देश के दिग्गज नेताओं के बीच सदन से सड़क तक हर मोर्चे पर राहुल गांधी के साथ डटे दिखे बस्तर सांसद..

0 बस्तर सांसद – सदन के बाहर देश के दिग्गज नेताओं एवं सांसदों के बीच मोदी सरकार के खिलाफ इस आक्रामकता से अपनी भूमिका इस तरह निभाते दिखते हैं कि चर्चा का विषय बन जाते हैं..यह नीली शर्ट वाला कौन..।

सियासतनामा/वरिष्ठ पत्रकार नवीन श्रीवास्तव
जगदलपुर.

दिल्ली से राहुल गांधी और बस्तर सांसद दिपक बैज की साथ -साथ जो तस्वीर सामने आई है ..उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह खास तौर पर बदलते बस्तर के साथ छत्तीसगढ़ एवं देश के सियासी नक्शे पर नए उर्जा,उत्साह व हौसले की तस्वीर है, बस्तर के युवा सांसद के नए राजनीतिक तेवर लिए
नए ढंग से उठकर साथ खड़े होने और दौड़ में जीतने के जिद की तस्वीर है.. जाहिर है अब देश के सियासी नक्शे में अनेक जगहों पर पार्टी के सबसे बड़े नेता में से एक राहुल गांधी के साथ बस्तर के इस नेता की तस्वीरों को लेकर कद नापने वाले सियासी पंडित नए स्केल ढूंढे ..कयासो का बाजार गर्म हो पर यह भी तय है कि इसके साथ ही कितनों के माथे पर परेशानियों के बल पड़ जाने वाले हैं!

संभव है कुछ राहुल गांधी के साथ कन्धे से कंधे मिलाकर खड़े बस्तर के युवा सांसद के उक्त तस्वीरों को महज संयोग कह कर खुद को सांत्वना दें ..पर यह सब क्या एक दिन हुआ या इन तस्वीरों के पीछे छुपी संघर्ष और जज्बे की जुगलबंदी पर गौर किया जाए …इस तरह आगे बढ़ते तो फिर स्वयं ही बहुत कुछ साफ हो जाता है .. विदित हो कि दीपक बैस वहीं सांसद हैं जो एक तरफ लोकसभा के मानसून सत्र में किसानों से जुड़ी विषयों को पुरजोर रूप से रखते हैं उसके बाद वे सदन के बाहर देश के दिग्गज नेताओं एवं सांसदों के बीच मोदी सरकार के खिलाफ इस आक्रामकता से अपनी भूमिका इस तरह निभाते दिखते हैं कि चर्चा का विषय बन जाते हैं..यह नीली शर्ट वाला कौन..। सदन के अंदर भी उनकी मुखरता दिखती है जब वे श्री ज्योतिरादित्य जैसे नेता को निशाने पर लेते व जमकर नाराबाजी करते हैं ..फिर राहुल गांधी और 14 पार्टियों के दिग्गज नेताओं के साथ भी दिखते हैं… दिलचस्प बात यह है कि इससे एक दिन पहले वे बडी सहजता से 2 जुलाई को समय निकालकर शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर अपने क्षेत्र में छात्र छात्राओं से मोबाइल लगाकर बातें करते हैं और फिर एक दिन पहले के यही कूल सांसद अगले दिन बस्तर से आए सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ संसद घेराव का अहम हिस्सा बनते हैं ..और राहुल और देश के दूसरे दिग्गज नेताओं के साथ उनकी तस्वीर सामने आती है मतलब दिल्ली में उन की चमक और जुगलबंदी को महज संयोग नहीं कहा जा सकता कुल मिलाकर अगर यह कहा जाए की दीपक बैज बस्तर के साथ देश के सियासी गलियारे में धीरे धीरे अपनी मौजूदगी साबित करने की दिशा में भी बढ़ रहे हैं ऐसे युवा नेता को लेकर कहा
ऐसे नेता के भूमिका के लिए कोई एक फ्रेम तय नहीं किया जा सकता बल्कि वे अपनी जगह और भूमिका खुद ही तैयार करते हैं तो अतिशयोक्ति नहीं होगा ।संभव है आने वाले दिनों में इस तरह की तस्वीरें भी साफ हो ..पर इस तरह आगे बढ़ते किसी की जब छबि बनती वह प्रासंगिक होता है जरूरी होता है कि वह अपनी जड़ों को गहरी रखें ..बहरहाल इतना कहने में कोई गुरेज नहीं कि राहुलगांधी व बस्तर सांसद की जो तस्वीरें सामने आई है वह देश के बड़े राजनीतिक नक्शे पर बस्तर की नई भूमिका की तस्वीर है… और खुद को साबित करने के तेवर की तस्वीरें है।

Related Articles

Back to top button