संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर का सपना हुआ साकार शहर की पुरानी मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ बनेगा व्यवसायिक परिसर


महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का सपना साकार होने जा रहा है। पुरानी कृषि मंडी में किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के प्रयास से इसके निर्माण के लिए तीन करोड़ 37 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है।
गौरतलब है कि वर्ष 2010 में मंडी सदस्य रहने के दौरान संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने पुरानी कृषि मंडी परिसर में उपभोक्ता बाजार व व्यवसायिक परिसर की परिकल्पना की थी। विधायक बनने के बाद उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। बाद इसके किसान उपभोक्ता बाजार स्थापना के लिए एक करोड़ चार लाख 91 हजार हजार रूपए तथा कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए दो करोड़ 32 लाख 49 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है। छग राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को इसकी जानकारी दी है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि पुरानी मंडी प्रांगण में सर्वसुविधायुक्त किसान उपभोक्ता बाजार का सपना साकार होने जा रहा है। इसके निर्माण होने से किसान यहां अपनी ताजी सब्जियां व फल बेच सकेंगे। किसानों को यहां पूरी सुविधा मिलेगी। एक करोड़ चार लाख 91 हजार हजार रूपए की लागत से बनने वाले किसान उपभोक्ता बाजार में आंतरिक सीमेंट कांक्रीट रोड, बाउंड्रीवाल निर्माण, दो स्थानों पर मुख्य प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय, कार्यालय भवन के साथ ही जल की व्यवस्था रहेगी। इसी तरह दो करोड़ 32 लाख 49 हजार रूपए की लागत से बनने वाले कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर में 27 नग शेंडीशॉप का निर्माण किया जाएगा। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने किसान उपभोक्ता बाजार के साथ ही कृषि आदान सह व्यवसायिक परिसर का निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का आभार जताया है।
बॉक्स
किसान और उपभोक्ताओं के बीच सीधे होगा व्यापार
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि यहां किसान उपभोक्ता बाजार निर्माण होने से किसान और उपभोक्ताओं के बीच सीधे व्यापार हो सकेगा। किसानों को उनके उत्पादन का अच्छा मूल्य मिलने के साथ ही उपभोक्ताओं को उचित दाम पर ताजी सब्जियां व फल मिलेगी। यहां किसानों को पूरी सुविधायुक्त उपभोक्ता बाजार मिलेगा।
00000000000000

Related Articles

Back to top button