5 अगस्त को… देश के दिल दिल्ली में गूंजेंगी की इनकी दहाड़े



हाईलाइट- सबकी नजर टिकी अब दिल्ली पर::
महंगाई किसान बिल एवं अन्य मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास व प्रदेश अध्यक्ष कोको पा ढी के आह्वाहन पर …बस्तर लोकसभा के सैकड़ो युवा कांग्रेसियों ने किया दिल्ली कूच बस्तर के तेजतर्रार युवा सांसद एवं जन नेता दीपक बैज के मार्गदर्शन में अब घेरा जाएगा संसद..
बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कोंडागांव नारायणपुर दंतेवाड़ा,सुकमा,बीजापुर व बस्तर के जोश से भरे युवा कांग्रेसी शामिल
जगदलपुर।आज युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.वी. श्रीनिवास जी व प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के आह्वान पर बस्तर साँसद दीपक बैज जी के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय व साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के नेतृत्व में बस्तर लोकसभा के सैकड़ों युवा कांग्रेसी आज दिल्ली के लिए रवाना।
ज्ञात हो कि देश में बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी, पेट्रोल डीजल,एल.पी.जी. के दामों में बेतहाशा वृद्धि,काले कृषि कानून,किसान बिल, पेगासस जासूसी कांड के विरोध में केंद्र की गूंगी बहरी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ 5 अगस्त को युवा कांग्रेस का दिल्ली में संसद घेराव का कार्यक्रम होना तय है।



