कई बार विरोध के बावजूद सुरक्षा को ताक पर रख लोकमान्य तिलक वार्ड 37 ने खोला गया शराब दुकान जिसपर महिला आयोग की अध्यक्ष किरण मई नायक जी को सौपा ज्ञापन


जगदलपुर।शराब भट्टी से उत्पन्न समस्याओं को लेकर लोकमान्य तिलक वार्ड की महिलाओं ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरण मई नायक जी को ज्ञापन सौपा जिसपर अध्यक्ष महोदया ने जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
निगम अध्यक्ष कविता साहू , निगम महापौर सफिरा ने भी जगह मुआयना कर कहा था कि यह संवेदनशील इलाका है ,जहा लाइट नहीं है , जंगल , एवं सुनसान इलाके भी है ऐसे क्षेत्र में हम भी शराब दुकान खुलने नहीं देंगे ।
पिछले कई दिनों से लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 में शराब भट्टी का विरोध किया जा रहा है, जिसमे बजरंगदल ने भी शराब भट्टी के विरोध में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया था। इतना विरोध होने के बावजूद सरकार ने वार्ड वाशियों की सुरक्षा को रखते हुए शराब की भट्टी खुलने की अनुमति दे दी। शराब की भट्टी खुलने के पश्चात आज तक डोंगरी से लेकर एल आई सी रोड तक का माहौल बहुत बिगड़ गया है। शराबी जहा जगह पाते हैं वही शराब पीना सुरु कर देते हैं। शराबियों ने सीतला माता के मंदिर के परिसर तक को नही छोड़ा और बाद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मार पीट कर उन्हें भगाया।
वार्ड 37 के डोंगरी पारा की महिलाओं का घर से निकलना दुस्वार ह्यो गया है और स्थानीय लोगो मे रोष व्याप्त है। शराब भट्टी के आसपास पूरा अंधेरा है खाली मैदान है, ना ही वहां पुलिस की कोई सुरक्षा है।
वार्ड 37 की महिलाओं का कहना है कि यदि शराब भट्टी को बन्द नही किया तो वार्ड ही नही अपितु सहर के बाकी वार्डो व अन्य संगठनों के साथ मिलकर शराब भट्टी के हटने तक उग्र आंदोलन करेंगे। जिसमे बजरंगदल पूरी तरह से वार्ड वासियो के साथ है।



