भाजपा तोंगपाल मंडल की हुई कार्यसमिति की बैठक

तोंगपाल–भारतीय जनता पार्टी तोंगपाल मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को संप्पन की गई।मुख्य अथिति के रूप में पूर्व विधायक चित्रकोट लछु राम कश्यप,भाजपा सुकमा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम,तोंगपाल मंडल अध्यक्ष रधुनाथ मुचाकी की उपस्थिति में बैठक संप्पन की गई।मुख्यथिति लछुराम कश्यप ने कहा तोंगपाल के समस्त 39 बूथ में हर बुझ मे 25 कार्यकर्त्ताओ का निर्माण करना है जिससे आने वाले समय मे भाजपा पार्टी और मजबूत होगी।भूपेश सरकार की नाकामी को जन जन तक पहचाना है।जिलाध्यक्ष सुकमा हूँगाराम मरकाम ने कहा 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी,कोंटा विधानसभा भाजपा की झोंली में लाना है,इसलिए हर बूथ को मजबूत करना है।गंगा जल की झूठी कसम खाने वाले कांग्रेस सरकार झूठ बोलना बंद करे।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मंगला बघेल ने किया।इस बैठक को जिला उपाध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान ,सुखदेव नाग एंव संग्राम सिंह राणा ने भी संबोधित किया।आभार मंडल अध्यक्ष रघुनाथ मुचाकी ने किया।इस बैठक में उपेन्द्र सिंह चौहान,विकास भदौरिया, दिपीका शाेरी,भानु भदौरिया, राजकुमार कश्यप,रिंटू भदौरिया,पांडुराम सोडी,गोवर्धन,हेमंत कश्यप,हिडमाराम,हरिओम,सुजीत गुप्ता,संतोष बघेल,सृजन सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button