आज ग्रीन आर्मी के कार्यक्रम के तहत कचना के तालाब मे 108 पीपल का वृक्षारोपण किया गया

रायपुर।कौन कहता है कि हम अपनी व्यस्तता के कारण प्रकृति को भूलते जा रहे हैं। यदि किसी के मन में यह शंका है तो उन्हें ग्रीन आर्मी का कार्यक्रम जरूर अटेंड करना चाहिए।

रविवार सुबह 8:00 बजे, लगभग 100 लोग मुख्य शहर से दूर कचना एक के तालाब में 108 पीपल के वृक्षारोपण के संकल्प के साथ आज उपस्थित थे। कहा जाता है कि जहां चाह है वहां राह है। आप सब ने आज इसे चरितार्थ कर दिया।

हम अत्यंत आभारी है हमारे संस्थापक श्री अमिताभ दुबे सर,
विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी , कचना के पार्षद गोपेश साहू जी, भाई भाई ग्रुप के सभी सदस्य, ग्रीन आर्मी के विभिन्न जोन से आये अध्यक्ष तथा उनकी टीम , जेसीआई के समस्त मेंबर्स, सिटी ऑफ ड्रीम्स परिवार के सदस्य तथा हमारे शंकर नगर जोन को हरियाली युक्त बनाने में जुटे हर एक मेंबर का जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आज के इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाया तथा इस नेक कार्य में भागीदारी निभाई।

Related Articles

Back to top button