चिंताजनक: दिलीप कुमार को हुई है ये बीमारी, डॉक्टर ने बताया अब ऐसी है स्थिति

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आज सुबह भर्ती किया गया है। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर पारकर ने बताया कि उन्हें बाईलेटरल प्ल्यूरेल इफ्यूजन  (Bilateral Pleural effusion) की समस्या हुई है। दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, हालांकि वो स्थिर

बता दें कि दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि अभिनेता को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। अस्पताल में डॉ. नितिन गोखले की टीम उनकी देखभाल कर रही है।hi सायरा बानो ने लोगों से अपील की है कि कृपया साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए।

सायरा बानो दिलीप कुमार का खास ख्याल रखती हैं। इसके साथ ही दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनकी पत्नी ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। ट्वीट में लिखा था, ‘सभी लोग सुरक्षित रहिए

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।

Related Articles

Back to top button