सुहाना खान ने साझा की खूबसूरत फोटो, बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने किया ये कमेंट

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान जितने सुर्खियों में रहते हैं उतने ही उनके बच्चे भी सुर्खियां बटोरते हैं। जिनमें सबसे पहला नाम आता है शाहरुख की बेटी सुहाना खान का। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरों के लिए सोशल मीडिया पर लाइम लाइट बटोरती रहती हैं। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सुहाना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर वो किसी स्टार से कम नहीं हैं। सुहाना इंडस्ट्री की फेवरेट स्टार किड्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें यूजर्स के बीच झट से वायरल हो जाती हैं।

सुहाना ने शेयर की बोल्ड फोटो
सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां से वो अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बोल्ड तस्वीर साझा की। ये फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई और लोग सुहाना का ये लुक काफी पसंद कर रहे हैं। सुहाना इस तस्वीर में ब्लैक हॉट टॉप में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे
सुहाना की पोस्ट पर कमेंट्स की बैछार आ गई। उनकी पोस्ट पर नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे, माहिप कपूर, भावना पांडे सहित कई स्टार्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। सुहाना की खास दोस्त और एक्ट्रेस अन्नया पांडे ने कमेंट कर लिखा, ‘तुम हमेशा से खूबसूरत हो।’ पिछले दिनों भी सुहाना खान ने बोल्ड फोटो साझा की थी, जो कि खूब वायरल हुई थी। साझा की गई तस्वीर में सुहाना का अंदाज बेहद ग्लैमरस लग रहा था। फोटो में सुहाना खान बेहद हॉट एंड स्टाइलिश नजर आ रही थीं। बता दें, सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता की ही तरह जबरदस्त है। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सुहाना के नाम से उनके कई फैनपेज भी बने हुए हैं, जिनमें उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं।

सुहाना खान ने पिछले साल ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है, जिस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। किंग खान की बेटी सुहाना ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया था। उस वक्त भी उन्होंने बेहद बोल्ड और हॉट तस्वीरें साझा की थीं।

सुहाना खान को उनकी तस्वीरों के लिए जहां तारीफ मिलती है तो कई बार उन्हें बेवजह ट्रोल भी किया जाता है। इस बात को लेकर शाहरुख खान ने भी कई बार नाराजगी जताई है। हालांकि सुहाना अपनी बातें खुद लोगों के सामने रखने से नहीं हिचकिचाती हैं।

सुहाना सामाजिक मुद्दों पर भी मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। कुछ समय पहले ही सुहाना ने रंग भेद को लेकर एक पोस्ट साझा किया था। सुहाना का कहना था कि भले ही वो एक स्टार किड हों, लेकिन रंग को लेकर उन्हें

Related Articles

Back to top button