रायपुर में 1 जून से होटल, बार एवं क्लब खोलने की अनुमति, समय रात 10 तक

रायपुर। प्रदेश के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण 5 प्रतिशत से नीचे आ गया है वहां के लिए शासन ने नियमों को शिथिल करते हुए कुछ बड़ी रियायतें दी हैं। इस श्रेणी में रायपुर जिला भी आ रहा है। रायपुर में 1 जून से होटल, बार एवं क्लब को रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है। इन स्थानों पर केवल 50 प्रतिशत लोगों को ही बैठने की अनुमति होगी। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में क्लास 1 एवं क्लास 2 अफसरों की 100 प्रतिशत उपस्थिति हो सकेगी। वहीं लोवर स्टॉफ की 50 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। जहां 5 प्रतिशत से कम संक्रमण है वहां होटल एवं मैरिज पैलेस में 50 लोगों की उपस्थिति में शादी की अनुमति होगी।

Related Articles

Back to top button