अर्जुन कपूर ने खरीदा मलाइका के घर के पास 4BHK नया आशियाना, कीमत 20 करोड़ से ज्यादा, ऐसी है चर्चा

अर्जुन कपूर ने खरीदा मलाइका के घर के पास 4BHK नया आशियाना, कीमत 20 करोड़ से ज्यादा, ऐसी है चर्चा
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी आजकल बेहद चर्चा में रहती है. इस लॉकडाउन में भी ये कपल एक दूसरे के साथ जमकर वक्त बिता रहा है और दोनों एक दूसरे के घर आते-जाते स्पॉट किए जा रहे हैं. ऐसे में अब इस कपल ने अपने रिश्ते को और करीब लाने के लिए फैसला कर लिया है, जिस वजह से अर्जुन कपूर ने अपने प्यार मलाइका अरोड़ा के घर के पास अपना नया आशियाना खरीदा है.
एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों आसपास घर लेकर भी रहेंगे. खबर है कि अर्जुन कपूर ने मलाइका के पड़ोसी बन गए हैं, उन्होंने बांद्रा वेस्ट में 20 करोड़ का स्काईविला खरीदा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 करोड़ रुपए के इस घर में सभी सुविधाएं हैं, इसमें एक पूल और गोल्फ एरिया भी है.
हालांकि अर्जुन ने इस बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है. अर्जुन की सरदार का ग्रैंडसन रिलीज हुई है जिसकी काफी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.साथ ही उनकी दूसरी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी ओटीटी पर आई है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं.



