संकट गंभीर ऎसे में जनता की जो जनप्रतिनिधियों से आशा है वह पूरी हो-समीर खान


BY-नवीन श्रीवास्तव

लगातार लोगो को राहत पहुचाने जुटा आप पार्टी

जगदलपुर ।आप पार्टी के समीर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एक महीने के लोकडौन के बाद 3 दिनों से कंटेनमेंट जोन में है रबिन्द्रद्रनाथ टैगोर वार्ड इस वार्ड वासियों की दैनिक स्थिति अत्यंत दुखद पूर्ण है जन जीवन अस्त-व्यस्त है रोजमर्रा का जीवन जीने वालो के लिए यह लॉकडाउन समस्या पूर्ण है इस कोरोना काल के कठिन समय में रोजमर्रा की जीवन उपयोगी चीजें समीर खान आम आदमी पार्टी के द्वारा रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड के 30 परिवारों को सूखा खाद्यान्न वितरित किया गया
समीर खान आम आदमी पार्टी का कहना है बस्तर जिला के जनप्रतिनिधियों और सरकार से
की 1 माह हो चुका है लॉकडाउन को लोगों की तकलीफों को गंभीरता पूर्ण ले जीवन उपयोगी चीजें सभी वर्ग के लोगों को उपलब्ध कराई जाए इस कोविड काल के समय लोगों की आशा सरकार और जनप्रतिनिधियों से है की उनकी समस्याओं का समाधान पूर्ण रूप से हो।

Related Articles

Back to top button