मानवता का तार तार करने वाला कांग्रेस सरकार का चेहरा अब सामने आ गया है-तरुणा साबे बेदरकर


BY-नवीन श्रीवास्तव
भूपेश सरकार के राज में अंतिम संस्कार में ऐंठ रहे पैसे
दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल का मामला सामने आया है जो मानवता को शर्मसार करने की घटना है जो बहुत ही निंदनीय है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं ऐसी बात आप नेत्री तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कही है ।
दर असल घटना दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल नगर पालिका क्षेत्र की है जंहा एक परिवार के सदस्य की कोरोना के चलते मौत हो जाती है इस परिवार पर दुखो का पहाड़ टूटा ही था कि अंतिम संस्कार के रूप में शमसान घाट दाह संस्कार के एवज में 5700 से 6000 तक कि राशि निगम प्रशासन किरन्दुल द्वारा वसूला जाता है ।यह घटना बहुत है मानवता को तार तार करती है और भूपेश सरकार के असंवेदनशील चेहरे को उजागर करती है ।एक तरफ भूपेश सरकार के द्वारा कोरोना काल मे होने वाले मृत्यु की अंतिम सस्कार जिसमे लकड़ी कंडे आदि चीज़ को मुफ्त देने की बड़े बड़े दावे करती है वन्ही जमीन पर सब दावे खोखले नजर आते हैं।बीपीएल कार्ड धारी परिवार होने के बावजूद जबरदस्ती पैसे वसूल किया जाना मानवता को शर्म सार करता है स्तिथि खराब होने के वावजूद कर्ज लेकर नगर पालिका को भुकतान करने पर अंतिम संस्कार करने दिया जाता है ।इस पर आप नेत्री ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले की जांच की और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।साथ ही साथ वसूले गए पैसे की वापसी की भी मांग की है।



