बस्तर में कोरोना संक्रमण के बीच .. विषम परिस्थितियों में अकेले पड़े बच्चों का बस्तर सांसद ने लिया सुध

BY-नवीन श्रीवास्तव

बड़े किलेपाल के बाद सुकमा के मुलाकिसोली में बच्चों को मिली मदद

जगदलपुर ।खुशी और गम की तरह विपदा भी कब जीवन में दबे पांव दाखिल हो जाए और वर्तमान को अंधेरा कर दे पता नहीं परंतु सवेदनशीलता का साथ मिलें तो भविष्य में ऐसा अंधियारा कितना भी गहरा हो टिकता नहीं है ।

ऐसे में बस्तर के सांसद लगातार इसके लिए प्रयासरत दिख रहें हैं कि संक्रमण के इस कठिन दौर में जरूरत मन्दो की मदद किया जाए ।
ज्ञात हो कि सुकमा जिले के मुला किसोली गांव में आर्थिक रूप से पिछड़े एक परिवार के साथ दुख का पहाड टूट पड़ा जहां पति की मृत्यु के बाद 5 बच्चों की भरण पोषण करने वाली मां उपचार के बीच चल बसी। जिसकी जानकारी के बाद बस्तर सांसद ने अपने 1 माह के वेतन का 50 फ़ीसदी बच्चों के बेहतरी के लिए समर्पित करने के साथ उनके अच्छी शिक्षा दीक्षा की व्यवस्था करने की बात भी कही है इसी कड़ी में कोरोना से कुछ दिन पहले ही बड़े किलेपाल में जिंदगी की जंग हार चुके शिक्षक दंपति कि 2 बच्चों को भी बस्तर सांसद द्वारा अपने वेतन से 50 फ़ीसदी देने के साथ भविष्य में भी मदद देने की बात कही गई है ।वर्तमान में जहाँ कोरोना संक्रमण के चलते अनेकानेक परिवारों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है असमय अपनों के बिछड़ जाने के बाद कहीं बच्चा अकेला रह गया है तो कही कोई ।अब जब बस्तर सांसद लगातार ऐसो की सुध ले रहे है विश्वास किया जा सकता है बस्तर सहित अन्य जगहों सहित सम्पूर्ण प्रदेश से सक्षम लोग दूसरों की सुध लेने सामने आएंगे।

Related Articles

Back to top button