आपका सांसद आपके साथ :: बस्तर सांसद दीपक बैज ने पेश की मानवता की मिशाल…

BY-नवीन श्रीवास्तव

जगदलपुर ।बस्तर साँसद दीपक बैज लगातार इस लॉक डाउन की स्थिति में लोगो की मदद करते आ रहे है। उसी तारतम्य में जगदलपुर निवासी जो ब्रेन का इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में गए थे और ठीक होने के पश्चात डिस्चार्ज के लिए लगभग उन्हें 19000 रुपये की कमी हुई ।जिसके बाद उन्होंने बस्तर साँसद दीपक बैज से फोन के माध्यम से सम्पर्क किया मामले को संज्ञान में लेते हुए साँसद श्री बैज ने उक्त मरीज को तत्काल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाया और आज वह मरीज अपने घर मे सुरक्षित है।
विदित हो कि इस कोरोना काल मे लगातार बस्तर साँसद दीपक बैज अपने क्षेत्र एवं क्षेत्र के बाहर भी लोगो की मदत कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं और समय मे जिस तरह एक जनप्रतिनिधि और इन्सानी दायित्त्व के चलते श्री बैस कर रहे है उन्हें सराहा भी जा रहा है।
आपका साँसद आपके साथ…..



