अस्पतालों में मरीज दम तोड़ रहे मगर चिंता शराबियों की है, घर पर राशन-दवा न पहुंचे मगर शराब पहुंचेगी – रमन सिंह

काश स्वास्थ्य सुविधाओं की होम डिलीवरी होती – भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी इस मामले में कहा गया कि काश.. शराब की होम डिलीवरी के बदले स्वास्थ्य सुविधाओं की होम डिलीवरी होती, तो छत्तीसगढ़ में आज हजारों घर इस तरह बर्बाद नहीं होते। हजारों बच्चे अनाथ नहीं होते। पूर्व मंत्री और रायपुर से भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार को घर-घर वैक्सीनेशन की चिंता करनी चाहिए या घर-घर शराब पहुंचाने की?

छत्तीसगढ़ में 10 मई से ऑनलाइन मिलेगी शराब:ऐप से बुकिंग पर घर पहुंचेगी शराब, मंत्री लखमा बोले- जहरीली शराब से लोगों की मौत रोकने योजना बनी  lसोशल मीडिया पर जब विपक्ष के नेता सरकार को शराब के मसले पर विरोध की सियासी बोतल में उतारते दिखे तो कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी जवाबी तीर छोड़ा। उन्होंने कहा कि अब हम भी देखते हैं कि कितने भाजपाई ऑनलाइन शराब नहीं मंगाते हैं? दरअसल शनिवार की शाम आबकारी विभाग ने 10 मई से लॉकडाउन के बीच शराब की ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी का आदेश जारी किया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि रायपुर और बिलासपुर में जहरीली शराब और सैनिटाइजर पीने से हुई लोगों की मौत की वजह से ये फैसला लिया

छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग ने तय किया है कि सोमवार से घरों शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे। अब इस फैसले पर सियासी बयानों के जाम छलकाने यानी के बयानों के जरिए इस फैसले का विरोध करने का सिलसिला विपक्ष शुरू कर चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने इस मामले में कहा है कि सरकार को शाबासी दीजिए! कोरोना संकट में यह देश की पहली सरकार है जो शराब की होम डिलीवरी करेगी। आपके घर राशन, दवाई और वैक्सीन पहुंचे या नहीं लेकिन यह शराब जरूर पहुंचाएंगे। सोचिए! अस्पतालों में मरीज दम तोड़ रहे हैं लेकिन इस सरकार को बस शराबियों की चिंता है।

काश स्वास्थ्य सुविधाओं की होम डिलीवरी होती – भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी इस मामले में कहा गया कि काश.. शराब की होम डिलीवरी के बदले स्वास्थ्य सुविधाओं की होम डिलीवरी होती, तो छत्तीसगढ़ में आज हजारों घर इस तरह बर्बाद नहीं होते। हजारों बच्चे अनाथ नहीं होते। पूर्व मंत्री और रायपुर से भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार को घर-घर वैक्सीनेशन की चिंता करनी चाहिए या घर-घर शराब पहुंचाने की?

छत्तीसगढ़ में 10 मई से ऑनलाइन मिलेगी शराब:ऐप से बुकिंग पर घर पहुंचेगी शराब, मंत्री लखमा बोले- जहरीली शराब से लोगों की मौत रोकने योजना बनी  lसोशल मीडिया पर जब विपक्ष के नेता सरकार को शराब के मसले पर विरोध की सियासी बोतल में उतारते दिखे तो कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी जवाबी तीर छोड़ा। उन्होंने कहा कि अब हम भी देखते हैं कि कितने भाजपाई ऑनलाइन शराब नहीं मंगाते हैं? दरअसल शनिवार की शाम आबकारी विभाग ने 10 मई से लॉकडाउन के बीच शराब की ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी का आदेश जारी किया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि रायपुर और बिलासपुर में जहरीली शराब और सैनिटाइजर पीने से हुई लोगों की मौत की वजह से ये फैसला लिया

Related Articles

Back to top button