बस्तर सांसद दीपक बैज पहुँचे बस्तरिया बैक बेंचर्स की टीम के बीच…

स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ भोजन पकाने सांसद ने किया सहयोग , किया उत्साह वर्धन

जगदलपुर: कोरोना संकटकाल की वजह से जिला में भी लॉकडाउन किये जाने के चलते शहर के जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का काम बस्तरिया बैक बेंचर्स की टीम के कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है और इसी सराहनीय कार्य को देखने के लिए आज बस्तरिया बैंक बेंचर्स की टीम से मिलने पहुंचे बस्तरसांसददीपकबैज शहर के चौपाटी में स्थित गढ़ कलेवा में बस्तरिया बैक बेंचर की टीम से मुलाकात कर ना केवल उनके साथ भोजन किया बल्कि इस टीम के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे महामाया महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं के साथ दोपहर का भोजन तैयार किया बकायदा सांसद दीपक बैज ने भोजन पकाने में हाथ बटाने के साथ साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और टीम के इस कार्य की जमकर तारीफ की साँसद दीपक बैज ने कहा इस संकट काल के दौर मैं युवाओं की टीम जरूरतमंदों तक खाना पहुंचा कर सराहनीय कार्य कर रही है। इस कार्य के लिए साँसद दीपक बैज बस्तरिया बैक बेंचर्स का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सरोकार में कार्य करने हेतु प्रेरणा दी.

इस दौरान साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,ब्लॉक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो,जिला सचिव व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस शहनवाज खान,सौरभ तिवारी हकीम खान एवँ बस्तरिया बैक बेंचर्स के साथीगण उपस्थित रहे उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button