रायपुर:रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते चार पुलिस की गिरफ्त में आए, 25-25 हजार में बेच रहे थे इंजेक्शन

रायपुर।महामारी काल में भी इंसानियत भूल चुके कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के इलाज में काम आ रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत के बावजूद इनकी कालाबाजारी हो रही है। अब छत्तीसगढ़ में रायपुर पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।
रायपुर पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये 25-25 हजार रुपये में इन इंजेक्शनों को बेच रहे थे। इनके पास से रेमडेसिविर के सात इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।



