FEATURED

भाजपाइयों की गढ़िया शक्ति केंद्र में हुई बैठक,एकजुटता के साथ कार्य करने सभी ने लिया संकल्प

 

पार्टी की नीति और रीति के हिसाब से आम जनता तक योजनाओं को पहुंचाने मिलकर करेंगे कार्य-भरत कश्यप

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-जिला बस्तर लोहण्डीगुड़ा मंडल अंतर्गत गढ़िया शक्ति केंद्र में भाजपा बूथ अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का मासिक बैठक संपन्न हुई बैठक प्रभारी के रूप श्री अजय बघेल के साथ गढ़िया शक्ति केंद्र प्रभारी भरत कश्यप उपस्थित थे। शक्ति केंद्र के बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के साथ कार्ययोजना तैयार कर उसे शीघ्र एवं प्रभावी रूप से करने का आग्रह किया गया एवं केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को हर ग्रामवासियों तक पहुंचाने के विषय पर भी चर्चा की गई। शक्ति केंद्र प्रभारी भरत ने एकजुटता के साथ मिलकर पार्टी के कार्य उद्देश्य को लेकर समर्पण भाव से कार्य की बात कही। गम्भीरता के साथ पार्टी की कार्य उद्देश्य को लेकर बूथ से लेकर आवश्यक सभी स्तर पर मिलकर कार्य करने की बात कही वही शक्ति केंद्र प्रभारी भरत ने पार्टी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण बताते हुए पार्टी की नीति एवं रीति के अनुकूल शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक मिलकर पहुंचने की बात कही। इस दौरान गढ़िया शक्ति केंद्र प्रभारी भरत कश्यप, शक्ति केंद्र बैठक प्रभारी अजय बघेल,बोंजाराम मौर्य,सुदरू सेठिया,निरंजन बघेल,धनसिंह ठाकुर, अर्जून यादव,डमरू मण्डावी,चेतन ग्वाल,कमलदेव कश्यप,सामनाथ,झूलूराम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button