बस्तर के किसानों का अपनी ट्रैक्टरों में पंप से डीजल देने की अनुमति को लेकर मुक्तिमोर्चा ने बस्तर कमिश्नर व कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन–भरत कश्यप

बस्तर में लगातार तीन दिनों तक वर्षा हुई,डीजल ना देने के कारण खेतों में हल जोत नहीं पा रहे हैं, किसान परेशान–भरत कश्यप
बस्तर के आधा हिस्सा में तीन दिनों तक लगातार वर्षा हुई हैं, किसानों की ट्रैक्टरों में पंपों से डीजल नहीं मिलने पर किसान परेशान। आज बस्तर संभाग आयुक्त व बस्तर कलेक्टर के नाम लोहण्डीगुड़ा तहसीलदार को डीजल देने की अनुमति हेतु सौंपा ज्ञापन। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप ने किसानों की दु:ख दर्द को समझते हुए कहा किसान आज रोज अपनी ट्रैक्टर लेकर डीजल पंपों जातें हैं लेकिन प्रशासन ने नियम बना दिया है बीना पास वाले को डीजल ना दिया जाए, जिसके कारण किसानों खाली हाथ वापस घर लौटते हैं, किसानो का मजबूरी है और बहार ज्यादा रेट पर खरीदते हैं। प्रशासन से किसानों की मांग है बस्तर के आधा हिस्सा में वर्षा हुई है जिसके कारण बस्तर के लोगों को खेतों में हल चलाना व खेतों में गोबर खाद्य ले जाना रहता है। किसानों को कोई नुक़सान ना हो। सोशल डिस्टेंस के साथ अकेले घरेलू काम कर सकते हैं, इस समय आप पूरी तरह पंपों से डीजल देने में पाबंदी लगाने से कोरोनावायरस से ज्यादा किसान गांव वालों भुख से मरेंगे। कोरोनावायरस से मुक्त होने के लिए आप स्वस्थ्य व्यवस्था को मजबूत करिए व जल्दी टीकाकरण एवं ज्यादा से ज्यादा टेस्ट को बढ़ाया जाए। राज्य व बस्तर में लगातार लॉकडाउन से लोगों को राशन नहीं मिल रहा है, राज्य सरकार या प्रशासन का कोई राशन की व्यवस्था नहीं है, कितना दिन भी लोग घर में बंद रहेंगे। बस्तर के प्रशासन से मांग यही विनती है कम से कम किसानों के लिए पंप से डीजल उपलब्ध कराया जाये। आज उपास्थित थे सीमांचल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष,तुलसी सेठिया ब्लाक अध्यक्ष, ईश्वर बघेल आदि उपस्थित थे।



