प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निःशुल्क वैक्सीन की घोषणा पर मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद: आशीष शिंदे

रायपुर:18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के कोरोना वैक्सिनेशन का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा इस जनहितकारी फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए आशीष शिंदे ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिये भूपेश सरकार हर स्तर पर निरंतर प्रयासरत रही है। मरीजों के इलाज के लिये जहाँ एक ओर लगातार बिस्तरों,एवम ऑक्सीजन बेड सहित वेंटिलेटर बेड में वृद्धि की जा रही है, वहीं दूसरी ओर मरीज़ों के लिए ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके उद्योगो में ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगाई और अब जो युवा वर्ग है यानि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के कोरोना वैक्सिनेशन का भुगतान राज्य सरकार द्वारा करने का निर्णय स्वागतेय है श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया होने का अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है और कहा है कि अपने नागरिको के जीवन रक्षा हेतु हम हर संभव कदम उठाएंगे।

आशीष शिंदे-निवार्चित अध्यक्ष रायपुर उत्तर विधानसभा

Related Articles

Back to top button