नाबालिग को बहला फुसलाकर… भगा ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। खरोरा थाना में नाबालिग को भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की लापता होने की रिपोर्ट खरोरा थाना में 19 मार्च को दर्ज कराइ गई थी। पीड़िता को 20 अप्रैल को बरामद कर लिया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मुकेश बर्मन आयु 20 वर्ष निवासी ग्राम कोडापार ने शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया था और अपने साथ रखकर पीड़िता से अनाचार किया। पीड़िता के बताए आधार पर आरोपी की पता तलाश की गई, जिसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुकेश बर्मन को पाॅक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायीय हिरासत में जेल भेजा गया।



