नासिक के एक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक, 22 मरीजों की वेंटिलेटर पर मौत

नासिक में टैंकर से ऑक्सिजन लीक होने की घटना में 22 मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण के दौर में ऑक्सिजन की कमी की वजह से लोगों की एक तरफ जान जा रही है। वहीं दूसरी तरफ नासिक में टैंकर भरते समय लीकेज हो जाने से यह हादसा हो गया।
महाराष्ट्र के नासिक में टैंकर से ऑक्सिजन लीक होने की घटना में 22 मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण के दौर में ऑक्सिजन की कमी की वजह से लोगों की एक तरफ जान जा रही है। वहीं दूसरी तरफ नासिक में टैंकर भरते समय लीकेज हो जाने से यह हादसा हो गया।
यह घटना नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में घटी है। यहां अचानक ऑक्सिजन टैंकर से ऑक्सिजन लीक होने की वजह से पूरे अस्पताल परिसर में धुआं ही धुआं हो गया। मौके पर अधिकारियों की देखरेख में दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया गया है। नासिक की फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।
कोरोना के बढ़ते केस के बीच महाराष्ट्र के कई जिलों में ऑक्सिजन की भारी कमी है। इसकी वजह से आए दिन मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। राज्य सरकार ने भी केंद्र से अनुरोध किया था कि हवाई मार्ग के जरिए ऑक्सिजन की सप्लाई राज्य में करवाई जाए। ताकि मरीजों को सही समय पर ऑक्सिजन मुहैया हो सके और उनकी जान बचाई जा सके।
नासिक की इस घटना पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी के चलते मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी मरीज वेंटिलेटर पर थे।



