छत्तीसगढ़ में 2875 कोरोना मरीजों की पहचान व 7 मौतें – जांजगीर-चांपा में मिले रायपुर से अधिक केस

रायपुर। प्रदेश में सोमवार को विभिन्न जिलों से कुल 2,875 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई और 2,244 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 27 हजार 421 है।

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मिले 2,875 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 163 , राजनांदगांव से 196, बालोद से 113, बेमेतरा से 32, कबीरधाम से 91, रायपुर से 224, धमतरी से 74,

 

 

बलौदाबाजार से 63, महासमुन्द से 75, गरियाबंद से 34 , बिलासपुर से 131 , रायगढ़ से 229, कोरबा से 201, जांजगीर-चांपा से 322 , मुंगेली से 36, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 18, सरगुजा से 78, कोरिया से 48 , सूरजपुर से 85, बलरामपुर से 38, जशपुर से 40, बस्तर से 143, कोण्डागांव से 85 , दंतेवाड़ा से 55, सुकमा से 91, कांकेर से 93, नारायणपुर से 36 , बीजापुर से 80 और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल है।

Related Articles

Back to top button