रायपुर एयरपोर्ट के 16 स्टॉफ पाए कोरोना पॉजिटिव

रायपुर, राजधानी में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना एक के बाद एक इलाके को संक्रमित कर रहा है. कोरोना की वजह से कई संस्थान सील कर दिए गए हैं. इसी बीच राजधानी से एक बड़ी खबर निकलकर आई है. रायपुर स्वामी विवेकानंद अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट में कोरोना का संक्रमण फैला है. एयरपोर्ट के 16 स्टॉफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

रायपुर एयरपोर्ट 16 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव-जानकारी के मुताबिक रायपुर एयरपोर्ट में 16 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 4 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 12 लोग होम आइसोलेट हैं. एयरपोर्ट निदेशक राकेश साय ने जानकारी दी है.

Related Articles

Back to top button