रायपुर:लॉकडाउन का उल्लंघन कर किराना दुकान खोलने वाला दुकानदार गिरफ्तार

रायपुर।शहर के स्थित तेलीबांधा के पास दुकान खोलकर आलू, प्याज और अन्य किराना सामान बेच रहे दुकान मालिक को तेलीबांधा थाना पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। दुकान मालिक के खिलाफ लॉकडाउन नियमों का केस दर्ज किया गया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक दुकानदार लॉकडाउन में दुकान खोलकर सामान विक्रय कर रहा है। सूचना पर पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकानदार को आलू, प्याज और अन्य किराना सामान बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर धारा 269, 270 के तहत मार्ग कायम कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button