कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पूर्व सीएम रमन सिंह विधायक निधि से दिए 25 लाख रुपए

रायपुर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरोना मरीजों के मदद के लिए आगे आए हैं। डॉ. रमन सिंह ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपए दिए हैं। बता दें कि सिंह ने यह राशि राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के लिए स्वीकृत की है। वेंटिलेटर और कोरोना के इलाज के लिए यह राशि स्वीकृत की है।



