छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 24 घंटे 16083 नए मरीज, रायपुर से 3603

रायपुर  छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस  के संक्रमण की चैन तोड़ने जारी लॉकडाउन के बाद भी लगातार बड़ी संख्या में मरीज मिल रहें हैं. आज प्रदेश में 9079 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं 130400 मरीजों का इलाज जारी हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना के आज 16 हजार से अधिक 16083 नए मरीज मिले हैं. जिसमे रायपुर जिले से 3603 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वहीं प्रदेश में आज 138 लोगों की मौत हुई हैं. स्वाथ्य विभाग द्वारा आज जारी एक मेडिकल बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी गई हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस  के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवारर शाम तक जिन 16083 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 3603, दुर्ग से 1887, राजनांदगांव से 911, बालोद से 173, बेमेतरा से 274, कबीरधाम 437, धमतरी से 434, बलौदाबाजर से 800, महासमुंद से 438, गरियाबंद से 647, बिलासपुर से 1306, रायगढ़ से 718, कोरबा से 1064, जांजगीर-चांपा से 822, मुंगेली से 406, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 167, सरगुजा से 392, कोरिया से 334, सूरजपुर से 269, बलरामपुर से 239, जशपुर से 182, बस्तर से 181, कांकेर से 248 मरीज की पहचान की गई हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज 9079 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 138 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 73 मरीज शामिल हैं.  

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस अब तक कुल कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 532495 हो चुकी हैं. 396357 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 130400 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं.

Related Articles

Back to top button