रेमिडिसवीयर की कालाबाज़ारी किसी सूरत स्वीकार्य नहीं : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से जारी जंग के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत व कालाबाजारी की जानकारी लगातार सामने आ रही है। इस संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्पष्ट कहा है कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि 12 अप्रैल से ही विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसमें हर हफ्ते 30 हजार रेमडेसिविर के इंजेक्शन मिल पाएं, इस विचार पर कार्य कर कर रहे हैं।



