बस्तर जगदलपुर बढ़ती कोरोना के चलते बस्तर जिला है पूर्णतः लाकडाउन बावजूद बना तरुण नाइ जरुरत मंदो का सहायक

जगदलपुर। परपा महाराणा प्रतापदेव वार्ड निवासी तरुण सेन जो पेशे से नाइ है, जब से लाकडाउन लगा है तभी से श्री तरुण अपने साथियो संग मिलकर जरुरत मंदो का सहायता कर रहे है, सूखे राशन से लेकर जैसा जरुरत मंद कि जरुरत हो वे अपने स्वयं से इस कार्य को कर रहे है, जिसके तहत आज मारेंगा नाका पर सेवा दे रहे स्वास्थय कर्मी एवं पुलिस कर्मियों को भी नाश्ता पहुंचाने अपने साथियो संग पहुँच जाते है । वास्तव में यह नेक काम ही है आम लोगो को भी अपने आस पास के लोगो कि मदद करें एवं सेवा दे रहे पुलिस कर्मियों कि भी हो सके तो जरूर सुधि लेवे । मुहीम में श्री तरुण सेन के साथ देवानंद सेन, राहुल शर्मा, मांगड़ू, तीन से चार साथी यह सेवा में लगे हुए है।




