दुर्ग जिले में 19 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

दुर्ग. दुर्ग जिले में Collector ने लॉकडाउन बढ़ा दिया है। 14 अप्रेल को खत्म हो रहे पहले चरण के लॉकडाउन को अब 19 अप्रेल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दुर्ग कलेक्टर ने मंगलवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर अमल करते हुए यह फैसला लिया है। दुर्ग जिले में 6 अप्रेल से 14 अप्रेल तक लॉकडाउन लगाया गया है। कोरेाना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसलिए अब दूसरे चरण में 14 से 19 अप्रेल तक सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। दूसरे चरण में लॉकडाउन का गाइडलाइन भी पहले ही की तरह है। इसमे किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सोमवार को जिले में Corona से फिर 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1591 नए मरीज मिले हैं। लॉकडाउन के दौरान लगभग 5 हजार से ज्यादा मरीज रिकवर भी हुए हैं। ऐसे में लॉकडाउन को बढ़ान का निर्णय लिया गया है।

सात दिन के लिए क्वारंटाइन किया अनिवार्य –  अन्य राज्यों से दुर्ग जिले में आने वालों को अब 7 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्वारंटाइन सेंटर प्रभावी होंगे। पूर्व की तरह स्टेशन पर आ रहे यात्रियों की जांच होती रहेगी। यह निर्देश कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर हुए बैठक में दी। कलेक्टर ने कहा कि कंटेनमेंट जोन व हाटस्पाट में सख्त निगरानी की जरूरत है। लॉकडाउन का पूरी तरह पालन हो, यह सुनिश्चित होता रहे। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं उन पर जुर्माना लगाएं और उन्हें मास्क भी वितरित करें।

बैठक में एसपी प्रशांत ठाकुर ने भी अधिकारियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। टीकाकरण कार्य का लक्ष्य शीघ्र पूरा हो जाए। साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवानों का भी टीकाकरण कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में भी क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था प्रभावी हो तथा यहां आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में पल्स आक्सीमीटर रखने कहा गया है साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पल्स आक्सीमीटर दिए गए हैं। कोविड के लक्षणों वाले मरीजों के संबंध में तुरंत बीएमओ को जानकारी दें ताकि उन्हें आइसोलेट किया जा सके और टेस्ट कराया जा सके l

Related Articles

Back to top button