FEATURED

संगठन विस्तार के साथ जनसमस्याओं को लेकर गांव-गांव पहुंचेगा बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)

 

 

जगदलपुर। आज बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)* के संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में *बस्तर जिला ग्रामीण अध्यक्ष संतु कश्यप, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल एवं विधानसभा उपाध्यक्ष पाकलू कश्यप* की उपस्थिति में संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

 

इस दौरान हीरालाल नाग को कार्यकारी अध्यक्ष, हरिराम कश्यप को सचिव एवं हड़मो कश्यप को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को मजबूती के साथ प्रशासन एवं शासन तक पहुंचाने की शपथ ली।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं की जानकारी लेंगे और उन समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाएंगे। विशेष रूप से गांवों में बेहतर शिक्षा, स्कूलों की व्यवस्था, रोजगार के अवसर, अच्छी सड़क, पेयजल, मूलभूत सुविधाओं एवं ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद और संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव के अंतिम व्यक्ति की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उसके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।

 

इस दौरान बीजू कश्यप एवं विश्मा कश्यप सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button