प्रदेश में 13500 से ज्यादा मिले मरीज, मौत का आकड़ा 132 पहुंचा, कई जिलों में बत्तर हुए हालात

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीज की रफ्तार फिर बढ़ गयी है। प्रदेश में आज 13 हजार 576 नये मरीज मिले हैं, वहीं 132लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 456873 हो गयी है।  प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 90277 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के कल दिये आंकड़ों के मुताबिक कुल 4899 लोगों की मौत हुई थी, जबकि आज मौत का आंकड़ा 5031 पहुंच गयी है। प्रदेश में आज कुल 132 लोगों की मौत हुई है।

रायपुर में आज 3442 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 1591, राजनांदगांव में 1132, बलौदाबाजार में 801, बिलासपुर में 829, जांजगीर में 465, बेमेतरा में 641, कवर्धा में 452, बालोद में 357, धमतरी में 332, रायगढ़ में 413, कोरबा में 638 नये मरीज मिले हैं।

Related Articles

Back to top button