रायपुर: श्री लक्ष्मी मेडिकल स्टोर सील, मेडिकल स्टोर के आड़ में बेच रहे थे आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स

रायपुर ।श्री लक्ष्मी मेडिकल को पुलिस और ड्रग विभाग ने मिलकर सील कर दिया है। राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर ने रायपुर में 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। लेकिन उसके बाद भी कुछ कमाईखोर लोग अपने व्यवसाय में भी मुनाफा कमाने के चक्कर में अपनी मेडिकल की दुकानों में चिप्स और वेफर बेच रहे थे lमिली जानकारी के अनुसार जिसे सिविल लाइन थाना प्रभारी और ड्रग विभाग ने मिलकर करवाई की और लक्ष्मी मेडिकल को सील कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने कहा कि मेडकल स्टोर की आड़ में आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक एवं कुछ खाने पीने की जनरल चीज़ें बेचीं जा रही थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान को सील कर दिया।



