कोरोना नियमों का उल्लंघन,हरिद्वार कुंभ में उमड़ी भीड़,कई साधु कोरोना पॉजिटिव पाए गए

महाकुंभ में आज दूसरा शाही स्नान हो रहा है. इस शाही स्नान में तमाम अखाड़ों के साधु – संतों ने आस्था की डुबकी लगाई. शाही स्नान के दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. आप को बता दे की कई साधु कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके बावजूद कोरोना नियमों का पालन कराने में उत्तराखंड पुलिस नाकामियाब दिखाई दे रही है. न मास्क, न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, भीड़ होने की वजह से कई जगहों पर कोरोना प्रोटोकॉल के नियम भी टूटते नजर आए. न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही कोई मास्क लगाए नजर आ रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार आईजी संजय गुंज्याल का कहना है कि शाही स्नान में सबसे पहले अखाड़ों को अनुमति दी गई, उसके बाद 7 बजे से आम लोगों को शाही स्नान करने की इजाजत है. उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों से लगातार कोविड नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण आज चालान जारी करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है. घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करना बहुत मुश्किल हो गया है, अगर हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएंगे तो भगदड़ जैसी स्थिति हो सकती है.

शाही स्नान से पहले 1333 पॉजिटिव केस शाही स्नान से एक दिन पहले उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के डरावने आंकड़े सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में 1,333 संक्रमण के नए केस सामने आए जबकि 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं देहरादून में 582, हरिद्वार में 386, नैनीताल में 122 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. हर की पौड़ी पर रविवार को स्थलीय परीक्षण के दौरान नौ लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए.

Related Articles

Back to top button