भारत में पहली बार सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 11 लाख के पार

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सरकार से लेकर आम लोगों तक की सांसें सांसत में डाल दीं हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश समेत 10 राज्यों में स्थिति बेहद भयावह है। तमाम पाबंदियों के बावजूद रविवार को कोरोना संक्रमण ने सभी पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देश में बीते 24 घंटों में 1.52 लाख से ज्यादा मामले आए हैं। वहीं संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए एक बार फिर प्रवासी श्रमिकों ने अपने-अपने घरों का रुख करना शुरू कर दिया है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63,294 नए मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63,294 नए मामले सामने आए हैं और 349 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 34,008 लोग स्वस्थ भी हुए।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या पहली बार 11 लाख के पार
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 1.52 लाख नए मामले सामने आने के बाद देश में इसके उपचाराधीन मरीजों की संख्या पहली बार 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत की और इसे कोविड-19 के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत बताया।

Related Articles

Back to top button