छत्तीसगढ़:24 घंटे में कोरोना के मिले 14098 नए मरीज और 97 मौतें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार के मेडिकल बुुलेटिन के अनुसार शनिवार शाम तक प्रदेश में कुल 14098 नए मरीजों की पहचान हुई है वहीं 97 की मौत हुई है।

सबसे अधिक 3797 मरीज रायपुर जिले में मिले हैं आज 42 लोगों को कोरोना की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। बता दें कि रायपुर जिले में 9 से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है, बावजूद इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

आज दुर्ग जिले में 2272 मरीज मिल हैं वहीं 23 मौतें हुई। राजनांदगांव जिले में 978 नए मरीज की पहचान हुई है वहीं 14 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है।

Related Articles

Back to top button