एक एक दाना खरीदने वाली कांग्रेस सरकार किसानों को गेंहू का समर्थन मूल्य क्यों नही दे रही-तरुणा बेदरकर

BY-Naveen Shrivastava

ज्ञात हो कि कुछ सालों से छत्तीसगढ़ के किसानों को अन्य फसलों की भी पैदावार करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसमें गेंहू,दलहन आदि है।अगर बस्तर के किसानों की बात करें तो यंहा के किसान रबी फसल में गेंहू की भी पैदावार कर रहे हैं।साथ ही साथ जोन्धरा यानी मक्का का भी। लेकिन किसानों के साथ यंहा भी सरकार छल रही है अन्य फसलों के लिए प्रोत्साहित तो किया जा रहा है पर सरकार इन फसलों को सरकारी मूल्य में खरीदे ऐसी कोई भी सरकारी व्यवस्था नही है।अब किसान अपनी फसल को कोचिये के द्वारा औने पौने दामों में बेचने में मजबूर हैं। सरकार ने इन फसलों का समर्थन मूल्य तय नही किया है ना सरकार द्वारा इसे खरीदने की व्यवस्था हैं जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है जिसके चलते लागत मूल्य से भी कम में बेचने पर मजबूर हैं किसान।
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने सरकार को घेरते हुए कहा कि लगातार पिछले सालों से कोरोना महामारी के चलते जब सभी की आय प्रभावित हुई है ऐसे समय मे अन्न दाताओं के पेट पर लात मारना कितना उचित है।जबकि धान खरीदी का बोनस भी अबतक सरकार किसानों के खाते में नही डाला गया है।किसान आज लोन ,कर्ज लेकर खेती कर रहा है।ऐसे में दुगुना मार बिल्कुल भी सरकार की किसानों के प्रति असंवेदनशील को दर्शाता है।तरुणा बेदरकर ने आगे कहा जब सरकार धान का समर्थन मूल्य पर खरीद सकती है तो गेंहू और अन्य फसलों को भी समर्थन मूल्य पर खरीदे।और सरकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें।



